चेन्नई हवाई अड्डे से ढाई करोड़ रुपये का सोना जब्त

चेन्नई हवाई अड्डे से ढाई करोड़ रुपये का सोना जब्त

चेन्नई हवाई अड्डे से ढाई करोड़ रुपये का सोना जब्त
Modified Date: November 11, 2023 / 01:34 pm IST
Published Date: November 11, 2023 1:34 pm IST

चेन्नई, 11 नवंबर (भाषा) दुबई से शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब पांच किलोग्राम वजनी सोने को तार के रूप में छिपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में