DA Hike News : कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी.. यहां की सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कब से होगा लागू
DA Hike Latest News : छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

चंडीगढ़। DA Hike Latest News : हरियाणा सरकार ने चुनाव के पहले ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था लेकिन अब एक बार फिर राज्य सरकार कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तर्ज पर अब हरियाणा में भी पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को ज्यादा महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा।
DA Hike Latest News : छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन्हें अब 239 प्रतिशत की जगह 246 प्रतिशत डीए मिलेगा। पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 12 प्रतिशत बढ़ा है। इन्हें अब 443 प्रतिशत की जगह 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
कब से लागू होगा महंगाई भत्ता?
बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था। इसका अनुसरण करते हुए हरियाणा में भी वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश बुधवार को जारी किए। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। जुलाई से अक्टूबर तक कुल चार महीने का एरियर जनवरी में मिलने वाले वेतन-पेंशन के साथ दिया जाएगा, जबकि अगले महीने मिलने वाली नवंबर के वेतन और पेंशन में बढ़ा हुआ डीए शामिल होगा।
हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन तथा पेंशन ले रहे हैं। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे करीब तीन लाख कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार पेंशनरों का महंगाई भत्ता पहले ही 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया जा चुका है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Good news for employees and pensioners.. The government here has increased DA, know when it will be implemented

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm