बीड (महाराष्ट्र), 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले की गेवराई तहसील में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेत माफिया के खिलाफ छापेमारी करके कुल 13 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया जिनमें दो ट्रैक्टर, रेत और अन्य उपकरण शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में मिली सटीक जानकारी के आधार पर सुबह करीब 11 बजे म्हालसापिंपागाव इलाके में यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गोदावरी नदी के तल से रेत निकालते हुए दो गैर-पंजीकृत ट्रैक्टर को रोका गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत के आदेशानुसार की गई।
छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वाहनों और उपकरणों को गेवराई थाने ले जाया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
भाषा
प्रचेता संतोष
संतोष