सरकारी राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, देश भर में रद्द हुए 2 करोड़ कार्ड, कहीं इसमें आपका भी तो नाम नहीं
सरकारी राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, देश भर में रद्द हुए 2 करोड़ कार्ड Government canceled 2 crore ration cards
Ration card scheme
नई दिल्लीः Government canceled ration cards आज देश में करोड़ों लोग राशन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सेवा का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी सरकारी राशन कार्ड से राशन ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ताजा जानकारी के मुताबिक देश में लगभग 2 करोड़ राशन कार्ड रद्द करने की सूचना सामने आई है। ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी है।
Read more : क्लास में ही छात्रों से ऐसा काम करवाती थी महिला टीचर, देखकर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा, वायरल हुआ वीडियो
Government canceled ration cards भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि देशभर में 2017 से लेकर 20-21 तक पिछले पांच साल में डुप्लीकेट, अपात्र और जाली कुल 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अकेले बिहार राज्य में सात लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द हुए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि बिहार में 2018 में 2.18 लाख, 2019 में 3.92 लाख, 2020 में 99,404 कुल 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1.42 करोड़ राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य में 21.03 लाख राशन कार्ड को कैंसल किया गया है।
Read more : फोटो में दिख रहा बच्चा कौन है? आज बड़े स्टाइल आइकॉन में होती है गिनती, टॉप एक्ट्रेस है इनकी वाइफ
वसूली करने की खबर वायरल
इससे पहले यूपी में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी। इस खबर में दावा किया जा रहा था कि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है। वरना सरकार की तरफ से उनसे राशन की वसूली की जाएगी। हालांकि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया गया कि यूपी की योगी सरकार ने ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया है। बाकायदा आलाधिकारियों ने खबर को झूठ करार देकर लोगों से न डरने की अपील की थी। क्योंकि लोगों के मन में एक भय बैठ गया था कि क्या वास्तव में अब उन्हें लिया हुआ राशन वापस करना होगा।

Facebook


