भारत सरकार ने 2004 से 2014 के बीच 17 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराया : मांडविया

भारत सरकार ने 2004 से 2014 के बीच 17 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराया : मांडविया

भारत सरकार ने 2004 से 2014 के बीच 17 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराया : मांडविया
Modified Date: January 29, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: January 29, 2026 12:26 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को कि पिछले एक साल में 18 हजार रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं जिनमें कुल मिला कर 2.22 करोड़ लोगों को रोजगार दिए गए।

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने भीम सिंह के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया ‘‘पिछले एक साल में 18 हजार रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं जिनमें कुल मिला कर 2.22 करोड़ लोगों को रोजगार दिए गए। इनमें से 11 लाख 39 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।’’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि देश में बेरोजगारी घट रही है तथा रोजगार बढ़े हैं तथा 2004 से 2014 के बीच भारत सरकार द्वारा 17 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराए गए हैं।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में