नई दिल्ली।भारत सरकार अब लोगों की टेकहोम सैलरी से योगदान कम करने की तैयारी में है जिसके चलते अब लेबर मिनिस्ट्री की एक समिति कॉन्ट्रिब्यूशन लिमिट की समीक्षा कर रही है।जिसके तहत ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारी योगदान निधि से कम से कम 2 पर्सेंट की कमी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सभी कर्मचारियों के लिए ये फायदे की बात होगी की उन्हें तत्काल खर्च करने के लिए थोड़ा और ज्यादा पैसा हाथ लगेगा।
ये भी पढ़ें –भारी बारिश के कारण 2 कार और ऑटो बह गए नाले में, देखिए वीडियो
समीक्षा बैठक के बाद यह भी तय होगा कि सोशल सिक्यॉरिटी कोड का हिस्सा कितने प्रतिशत रखा जाए। बता दें कि सोशल सिक्यॉरिटी कॉन्ट्रिब्यूशन फिलहाल एंप्लॉयीज की बेसिक सैलरी का 24 प्रतिशत सरकार सोशल सिक्यॉरिटी कॉन्ट्रिब्यूशन यानी प्रविडेंट फंड में रखती है।
वेब डेस्क IBC24