नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में 2.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सकल अतिरिक्त व्यय के लिए लोकसभा की मंजूरी मांगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुदान की अनुपूरक मांगों का दूसरा बैच लोकसभा में पेश किया।
अनुदान की अनुपूरक मांगों में कहा गया है, ‘‘2,81,289.26 करोड़ रुपये के सकल अतिरिक्त व्यय को अधिकृत करने के लिए संसद की मंजूरी मांगी गई है। इसमें से शुद्ध नकदी व्यय से जुड़े प्रस्ताव कुल 2,01,142.96 करोड़ रुपये और मंत्रालयों/विभागों की बचत या बढ़ी हुई प्राप्तियों/वसूली से मेल खाते सकल अतिरिक्त व्यय 80,145.71 करोड़ रुपये हैं।’’
भाषा हक
हक वैभव
वैभव