CBSE On QR Code Viral Video | Photo Credit: IBC24 Customize
नई दिल्ली: CBSE On QR Code Viral Video बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों की टेंशन बढ़ जाती है। अगर पेपर 12वीं क्लास के मैथ्स का हो तो तनाव और भी ज्यादा हो जाता है। ये विषय कई छात्रों के लिए बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहता है, लेकिन कई छात्र इसे निकाल लेते हैं। लेकिन जरा सोचिए आप मैथ्स का पेपर दे रहे हों और प्रश्नपत्र पर मौजूद एक QR कोड स्कैन करते ही अचानक यूट्यूब खुल जाए और कोई गाना बजने लगे तो क्या होगा! ऐसा ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि दावा किया गया कि प्रश्नपत्र पर मौजूद एक QR कोड स्कैन करने पर अंग्रेजी गायक रिक एश्ले के मशहूर गाने नेवर गॉन का यूट्यूब वीडियो खुल रहा है। इस घटना के बाद परीक्षा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई।
CBSE On QR Code Viral Video वायरल क्लिप में एक युवती के हाथ में मैथ्स का पेपर नजर आता है। वह कैमरे पर कहती है- आज मेरा मैथ्स का पेपर था, और यह अच्छा नहीं गया। लेकिन मैं आपको एक दिलचस्प चीज दिखाती हूं जो मैंने अभी डिस्कवर की है। इसके बाद वह अपने फोन का स्कैनर खोलती है और पेपर पर बने QR कोड को स्कैन करती है। स्कैन होते ही सीधा YouTube खुलता है और इंटरनेट का मशहूर Rickroll वीडियो प्ले होने लगता है। युवती हंसते हुए कहती है- जो ये खेल किया है ना CBSE ने।
पेपर के QR कोड पर गाना बजने का मामला
CBSE का बयान – “इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो” https://t.co/2ISDKlnbrk pic.twitter.com/cKqfyGk7hd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 10, 2026
10 मार्च को 2026 को CBSE के आधिकारिक X हैंडल से एक प्रेस रिलीज जारी की। बोर्ड ने लिखा- यह संज्ञान में आया है कि दिए गए QR कोड्स में से किसी एक को स्कैन करने पर वह एक YouTube वीडियो से लिंक हो रहा है। इससे छात्रों और अभिभावकों में प्रश्न पत्र की सत्यता को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
छात्रों को आश्वस्त करते हुए CBSE ने स्पष्ट किया- बोर्ड द्वारा यह पुष्टि की जाती है कि प्रश्न पत्र बिल्कुल असली हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी तकनीकी गलतियां न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हो।
Important Update:
Press Release issued by CBSE pic.twitter.com/HqhdjYo23q— CBSE HQ (@cbseindia29) March 10, 2026