सभी तबकों ने किया भारत बंद का समर्थन, तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले सरकार, संसद सत्र बुलाकर करें सुधार पर चर्चा: कांग्रेस

सभी तबकों ने किया भारत बंद का समर्थन, तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले सरकार, संसद सत्र बुलाकर करें सुधार पर चर्चा: कांग्रेस

सभी तबकों ने किया भारत बंद का समर्थन, तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले सरकार, संसद सत्र बुलाकर करें सुधार पर चर्चा: कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 8, 2020 9:05 am IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘भारत बंद’ को सफल करार देते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून तत्काल वापस लेने चाहिए और कृषि संबंधी सुधारों पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह दावा भी किया कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार जनता का समर्थन और विधानसभा के भीतर बहुमत गवां चुकी है और अब वहां विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा का विशेष सत्र होने पर पहले दिन ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।’’

Read More: घबराने की जरूरत नहीं, ATM से ट्रांजेक्शन फेल होने पर वापस नहीं आया पैसा तो बैंक देगा हर्जाना, जानें ये नियम

किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘समाज के सभी तबकों और संगठनों का समर्थन मिला है जिससे साबित होता है कि यह ‘भारत बंद’ सफल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसान आज इस स्थिति में दिल्ली के निकट बैठे हैं तो इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है। कोई सरकार किसानों को दिल्ली आने से कैसे रोक सकती है और कैसे ठंड में पानी की बौछार कर सकती है? हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों ने भी किसानों का अपमान किया।’’

Read More: भारत बंद पर वीडी शर्मा का बयान, बोले- कांग्रेस का बंद पूरी तरह रहा विफल

हुड्डा ने दावा किया कि इन कानूनों के अमल में आने से रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियों और अनाज की जमाखोरी बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘इन कानूनों में किसी सुधार का कोई संकेत नहीं मिलता। इसलिए सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए। आप तत्काल संसद का सत्र बुलाकर चर्चा करें कि क्या सुधार लाना चाहते हैं। राज्यों से, संबंधित पक्षों से बात करनी चाहिए। अगर वो किसानों के हित में होगा तो हम उसका स्वागत करेंगे।’’ हुड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस के घोषणापत्र में एपीएमसी का उल्लेख होने को लेकर भाजपा की ओर से तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। हमने मंडियों के विस्तार की बात की थी और यह किसानों के हित में था।’’

Read More: भारत बंद: नोएडा में कई नेता हिरासत में लिए गए और कुछ किए गए नजरबंद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"