आगामी रबी फसल में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी : वित्त मंत्री
आगामी रबी फसल में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी : वित्त मंत्री
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि आगामी रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्घ कराने के लिए सरकार गंभीर है और उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
वित्त मंत्री सीतारमण राज्यसभा में अनुपूरक मांगों और उससे जुड़े विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब दे रही थीं।
उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनमित से लौटा दिया। इसके साथ ही संसद ने पूरक मांगों के दूसरे ‘बैच’ को मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार वित्त वर्ष 2026 में अतिरिक्त 2.01 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकेगी।
उन्होंने कहा कि अनुदान मांगों में उर्वरकों की सब्सिडी के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने उर्वरक और अन्य जरूरतों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और सरकार अशांत समय में भी एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू एलपीजी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है जिससे इससे मांग को पूरा करने में मदद मिल रही है।
उन्होंने दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण दूरसंचार कंपनी की स्थिति खराब हुई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जब उसकी स्थिति सुधारने की कोशिश की है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है।
भाषा अविनाश पवनेश
पवनेश

Facebook


