नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन किए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही गरीबों को भी राहत देने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ व्यक्तियों को प्रतिमाह अगले तीन महीने तक 5 किलो खाद्यान उनकी पसंद के हिसाब से गेहूं और चावल मुफ्त देने का प्रावधान किया है।
Read More: सरकारी नौकरी: सिविल जज के 221 पदों पर निकली भर्ती, लेकिन नहीं भूले ये अंतिम तारीख
वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कल तक 32करोड़ से अधिक गरीबों को 29,352 करोड़ रुपए की डायरेक्ट कैश सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया गया है। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वितरण के लिए 3,985 मीट्रिक टन दालें भेजी गई हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 80करोड़ व्यक्तियों को प्रतिमाह अगले तीन महीने तक 5 किलो खाद्यान उनकी पसंद के हिसाब से गेहूं और चावल मुफ्त देने का प्रावधान किया है: गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव pic.twitter.com/NtffsjlEYU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
Read More: कोरोना ने बिगाड़ा तेल का रेट, उत्पादन में ऐतिहासिक कटौती पर बनी सहमति, कीमतों में आई तेजी
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5.29 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया गया है। विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में वितरण के लिए 3,985 मीट्रिक टन दालें भेजी गई हैं: राजेश मल्होत्रा, वित्त मंत्रालय https://t.co/WRBvIph44u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020