राज्यपाल ने तृणमलू सरकार से पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

राज्यपाल ने तृणमलू सरकार से पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

राज्यपाल ने तृणमलू सरकार से पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा
Modified Date: June 30, 2024 / 01:11 am IST
Published Date: June 30, 2024 1:11 am IST

कोलकाता, 29 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल वित्तीय संकट से जूझ रहा है और इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाने को कहा।

बोस ने इससे पहले नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उनका बयान इस मुलाकात के बाद आया है।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में राज्यपाल ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति कई राजकोषीय जोखिमों और सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के मुद्दों का सामना कर रही है, जो (राज्य) सरकार की गंभीर खामियों को उजागर करती है। पश्चिम बंगाल वित्तीय संकट का सामना कर रहा है और बहुत परेशान करने वाला, स्तब्ध करने वाला है…।’’

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में