कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के सा​थ हाथापाई, विधानसभा अध्यक्ष ने की मामला दर्ज कराने की तैयारी

कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के सा​थ हाथापाई, विधानसभा अध्यक्ष ने की मामला दर्ज कराने की तैयारी

कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के सा​थ हाथापाई, विधानसभा अध्यक्ष ने की मामला दर्ज कराने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: February 26, 2021 12:59 pm IST

शिमला, 26 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए कांग्रेस के पांच विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में सदन के नियमों की पड़ताल कर रहे हैं। इन विधायकों पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हाथापाई का आरोप है। परमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल के साथ कथित तौर पर हाथापाई की।

read more: रचनात्मक चर्चा और संवाद सभी समस्याओं का समाधान : लोकसभा अध्यक्ष ओम …

उन्होंने कहा कि वह निलंबित विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर नियमों की पड़ताल कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विधानसभा परिसर में कथित तौर पर हाथापाई की। इसके बाद कांग्रेस के पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

read more: बंगाल में भाजपा का डबल इंजन कभी शुरू ही नहीं होगा: तृणमूल कांग्रेस

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा पेश प्रस्ताव के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कांग्रेस विधायक हर्ष वर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर, सत्पाल रायजादा और विनय कुमार को निलंबित किया।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com