राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ‘‘तेलंगाना थल्ली’’ की प्रतिमा का अनावरण किया

राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ‘‘तेलंगाना थल्ली’’ की प्रतिमा का अनावरण किया

राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ‘‘तेलंगाना थल्ली’’ की प्रतिमा का अनावरण किया
Modified Date: March 16, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: March 16, 2026 2:35 pm IST

हैदराबाद, 16 मार्च (भाषा) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को राज्य विधानसभा परिसर में ‘तेलंगाना थल्ली’ प्रतिमा का अनावरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार, विधान परिषद सभापति गुथा सुखेन्द्र रेड्डी, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी इस मौके पर मौजूद रहे।

‘तेलंगाना थल्ली’ (तेलंगाना माता) ने राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान नायकों को प्रेरित किया था।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नौ दिसंबर 2024 को राज्य सचिवालय परिसर में ‘तेलंगाना थल्ली’ प्रतिमा का अनावरण किया था।

विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने क्षेत्रीय पार्टी द्वारा इस्तेमाल किए गए प्रारूप से अलग, मदर तेलंगाना के एक नए प्रारूप का अनावरण करने के लिए कांग्रेस सरकार पर हमला किया था।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद तत्कालीन सरकार (बीआरएस) ने मां तेलंगाना की कोई आधिकारिक तस्वीर जारी नहीं की और इसकी उपेक्षा की।

रेवंत रेड्डी ने दावा किया, ‘‘तेलंगाना थल्ली के साथ 10 साल तक भेदभाव किया गया।’’

उन्होंने कहा कि यह छवि तेलंगाना राज्य के लिए संघर्ष करने वाले ‘बहुजनों’ की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में