General Bipin Rawat Birth Anniversary: भारत के पहले CDS, पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की आज जयंती.. CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

General Bipin Rawat Birth Anniversary: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पहले CDS, पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

General Bipin Rawat Birth Anniversary: भारत के पहले CDS, पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की आज जयंती.. CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

General Bipin Rawat Birth Anniversary || Image- Uttarakhand DIPR File

Modified Date: March 16, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: March 16, 2026 2:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CM धामी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे बिपिन रावत
  • कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे जनरल रावत

General Bipin Rawat Birth Anniversary: देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखण्ड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

‘कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे जनरल बिपिन रावत’ : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

UPSC परीक्षा में चयनित बेटियों से भेंट

General Bipin Rawat Birth Anniversary: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई (जनपद ऊधमसिंह नगर) में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सीएम ने की चयनित बेटियों के तारीफ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी।

लता बिष्ट का शाल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान

General Bipin Rawat Birth Anniversary: साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6,264 मीटर) व माउंट चंद्रभागा – 14 (6,074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इस दौरान DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, CDO दिवेश शाशनी, ASP डॉ. उत्तम सिंह नेगी, SDM तुषार सैनी, PO व्योमा जैन आदि मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown