Suryakumar Yadav Test Stats: टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट में जलवा बिखेरेंगे कप्तान सूर्य कुमार यादव!.. इस फॉर्मेट को बताई अपनी ताकत

Suryakumar Yadav Test Stats: सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई, कहा टी20 उनका सबसे मजबूत फॉर्मेट बन चुका है।

Suryakumar Yadav Test Stats: टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट में जलवा बिखेरेंगे कप्तान सूर्य कुमार यादव!.. इस फॉर्मेट को बताई अपनी ताकत

Suryakumar Yadav Test Stats || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: March 16, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: March 16, 2026 4:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट खेलने की इच्छा जताई
  • टी20 को बताया अपना सबसे मजबूत फॉर्मेट
  • अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला

Suryakumar Yadav Test Stats: नयी दिल्ली: भारत के विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हालांकि वनडे क्रिकेट उन्हें उतना रास नहीं आता, लेकिन टी20 उनका सबसे मजबूत प्रारूप बन चुका है क्योंकि उसमें उनका “हाथ सेट हो गया है।”

PTI से हुई विस्तार से चर्चा

पीटीआई के साथ एक विशेष पॉडकास्ट साक्षात्कार में सूर्यकुमार कभी-कभी मुंबई की आकर्षक हिंदी का भी इस्तेमाल करते नजर आए। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में अब उनका हाथ पूरी तरह सेट हो चुका है। आसान शब्दों में कहें तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को पूरी तरह सहज और मजबूत महसूस करते हैं।

खेला था सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला

Suryakumar Yadav Test Stats: करीब एक घंटे चली इस बातचीत के दौरान सूर्यकुमार काफी सहज दिखे। भारत को विश्व कप में शानदार सफलता दिलाने के बाद वह बेहद खुश नजर आए, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट ज्यादा न खेल पाने की अपनी निराशा के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने याद किया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल एक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें वह सिर्फ एक पारी खेल पाए थे।

सूर्यकुमार ने कहा कि किस्मत में जो लिखा होता है वही मिलता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लाल गेंद से क्रिकेट खेलकर की और करीब 10 से 12 साल तक रणजी ट्रॉफी में खेला। उन्होंने कहा कि मुंबई में पले-बढ़े खिलाड़ियों की शुरुआत आमतौर पर लाल गेंद से ही होती है और उनका शुरुआती क्रिकेट भी उसी के इर्द-गिर्द रहा।

वनडे में खुद को पाया नाकाम

Suryakumar Yadav Test Stats: उन्होंने बताया कि बाद में जब उन्होंने सफेद गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू किया तो उनका झुकाव धीरे-धीरे उसी की ओर बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी लेनी शुरू की। उन्होंने कहा कि उन्होंने वनडे में अच्छा खेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह इस प्रारूप में ज्यादा सफल नहीं हो पाए।

सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो क्या वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी। उन्होंने बताया कि 2010-11 से 2020 तक उन्होंने लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेला है और इस प्रारूप से उनका हमेशा गहरा लगाव रहा है। उनके अनुसार अगर मौका मिले तो कौन टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहेगा।

हालांकि 35 साल की उम्र में उनके लिए टेस्ट टीम में वापसी करना मुश्किल माना जा रहा है। उन्होंने 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक पारी में आठ रन बनाए थे। उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के फाइनल में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने 28 गेंदों में 18 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वह इस प्रारूप में फिर नहीं खेल पाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown