Govt Employees Salary Hike: बढ़ गई सरकारी कर्मचारियों की पगार.. पिछले 10 महीने का बकाया भी देगी सरकार, मुख्यमंत्री ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
Govt Employees Salary Hike Latest Order and Notification यह पहली बार नहीं है, जब असम सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में भी …
Govt Employees Salary Hike Latest Order and Notification
Govt Employees Salary Hike Latest Order and Notification: गुवाहाटी: असम राज्य की सरकार ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के कर्मचारियों के लिए तीन फ़ीसदी महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। इस तरह 50 फ़ीसदी महंगाई भत्ता इस नई घोषणा के बाद 53 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। सीएम सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की और बताया कि यह बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर से मार्च के बीच कर्मचारियों को DA का बकाया भी दिया जाएगा, जिसमें हर महीने 25 प्रतिशत राशि दी जाएगी।
7th Pay Commission DA Hike Latest Update
गौरतलब है कि, यह पहली बार नहीं है, जब असम सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में भी 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद DA 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था।
Govt Employees Salary Hike Latest Order and Notification: केंद्र सरकार के बाद अब दो राज्यों ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 17 लाख राज्य कर्मचारियों और टीचर्स के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। दोनों राज्यों ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किया है।
इन दोनों राज्यों ने दिवाली के मौके पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी। 3% इजाफा के बाद अब UP सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 53% के हिसाब से दिया जाएगा और 30 अक्टूबर तक ये सैलरी में जुड़ जाएगा।
Govt Employees Salary Hike Latest Order and Notification: दिवाली से पहले कर्मचारियों के अकाउंट में जुलाई से बकाया डीए भेजा जाएगा, जो 6,908 रुपये होगा। साथ ही अक्टूबर महीने की सैलरी भी क्रेडिट होगी। हालांकि 25 फीसदी बोनस अमाउंट 1,727 रुपये अकाउंट में भेजा जाएगा, बाकी का 75 फीसदी हिस्सा जनरल प्रोविडेंड फंड (GPF) अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस फैसले से यूपी सरकार के खजाने पर 1,022 करोड़ रुपये का भार आएगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Assam government increased the dearness allowance of state employees by 3 percent

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pm