Greater Noida AC Blast: सावधान! AC चलाते समय ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा

Greater Noida AC Blast: सावधान! AC चलाते समय ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा

Greater Noida AC Blast: सावधान! AC चलाते समय ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा

Greater Noida AC Blast/AI Image

Modified Date: May 7, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: May 7, 2026 10:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भीषण गर्मी और लगातार इस्तेमाल से AC ओवरहीट हो रहा है
  • खराब वायरिंग और शॉर्ट सर्किट आग की बड़ी वजह बन रहे हैं
  • समय पर सर्विसिंग और सही इंस्टॉलेशन से हादसों को रोका जा सकता है

Greater Noida AC Blast: गर्मी के दिनों में AC लोगों को राहत तो पहुंचाती है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का है, जहां एक घर में AC ब्लास्ट (Greater Noida AC Blast) होते ही भीषण आग लग गई। पूरा फ्लोर धुएं और लपटों से भर गया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकरी के मुताबिक आग AC के कंप्रेसर में ब्लास्ट (Greater Noida AC Blast) होने से ये हादसा हुआ है, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पार पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

आखिर AC में आग क्यों लगती है?

1. ओवरहीटिंग और लगातार इस्तेमाल

भीषण गर्मी में लोग AC को कई घंटों तक लगातार चलाते हैं। लंबे समय तक बिना ब्रेक के चलने से कंप्रेसर और वायरिंग गर्म हो जाती है, जिससे आग (Greater Noida AC Blast) लगने का खतरा बढ़ जाता है।

2. खराब वायरिंग और ओवरलोड

कमजोर या पुरानी वायरिंग AC का लोड नहीं झेल पाती। कई बार एक ही बोर्ड में कई भारी उपकरण चलाने से ओवरलोडिंग होती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

3. लोकल या घटिया क्वालिटी के पार्ट्स

सस्ती वायरिंग, नकली पार्ट्स या खराब इंस्टॉलेशन भी आग की बड़ी वजह बनते हैं। लोकल केबल और सस्ते प्लग गर्म होकर स्पार्क पैदा कर सकते हैं।

4. समय पर सर्विसिंग न होना

AC की नियमित सर्विसिंग नहीं कराने से धूल, गंदगी और गैस लीकेज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे मशीन पर दबाव बढ़ता है और आग लग सकती है।

5. वोल्टेज फ्लक्चुएशन

बार-बार बिजली का वोल्टेज ऊपर-नीचे होने से AC के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं। कई मामलों में इससे स्पार्किंग और आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं।

कैसे करें बचाव?

  • AC की नियमित सर्विसिंग कराएं।
  • अच्छी क्वालिटी की वायरिंग और MCB का इस्तेमाल करें।
  • लंबे समय तक लगातार AC न चलाएं।
  • स्टेबलाइजर का उपयोग करें।
  • जलने की गंध या स्पार्क दिखे तो तुरंत AC बंद करें।
  • इंस्टॉलेशन हमेशा अधिकृत तकनीशियन से कराएं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में