श्रीनगर में सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर में सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर में सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: December 11, 2020 3:59 am IST

श्रीनगर,11दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकवादियों ने शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर शिविर में ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा और इसमें एक कुत्ता मारा गया।

भाषा शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में