गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 25, 2021 8:57 pm IST

अहमदाबाद, 25 जुलाई (भाषा) गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,24,713 हो गई। एक अधिकारी यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि दिन के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,076 ही रही। उन्होंने बताया कि इस महामारी से स्वस्थ होने के बाद 42 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 8,14,307 हो गई। राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 330 है।

अधिकारी ने बताया कि दाहोद और सूरत जिलों में छह-छह मामले सामने आए, इसके बाद अहमदाबाद में पांच और वडोदरा में चार मामले दर्ज किये गये।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रविवार को 3,22,664 लोगों को टीके की खुराक दी गई जिससे अब तक राज्य में खुराक लेने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,30,218 हो गई है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में