गुजरात: दो राजस्व अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुजरात: दो राजस्व अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुजरात: दो राजस्व अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 14, 2020 10:06 am IST

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजमार्ग का काम कर रहे एक ठेकेदार से कथित तौर पर एक लाख रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए दो राजस्व अधिकारियों को पकड़ा है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एसीबी ने वडोदरा जिले के पडरा गांव के राजस्व कार्यालय में मंगलवार को जाल बिछाकर राजस्व अधिकारी गलाभाई बरिया और उप राजस्व अधिकारी कांजीभाई पारगी को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता को हाल ही में वडोदरा के पडरा तालुका से होकर जाने वाले निर्माणाधीन वडोदरा-मुंबई राजमार्ग के एक भाग में मिट्टी डालने का ठेका मिला था।

ठेकेदार को गांवों से मिट्टी निकालने के लिए खनन विभाग से स्वीकृति चाहिए थी और इसके लिए उसने पडरा राजस्व विभाग को फाइल सौंपी थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने पहले डेढ़ लाख रुपये की मांग की और बाद में एक लाख रुपये पर मान गये।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में