अहमदाबाद, 16 अगस्त (भाषा) यहां एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ साबरमती नदी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला की डूब जाने से मौत हो गई, जबकि नदी से बाहर निकाले जाने पर बच्ची जीवित थी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी भी मौत हो गई।
साबरमती (पूर्व) रिवरफ्रंट थाने के अधिकारी ने बताया कि पिंकी रावत (38) ने शाम को शहर के उस्मानपुरा इलाके के पास अपनी बेटी के साथ नदी में छलांग लगा दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल ने दोनों को बाहर निकाला, नदी से बाहर निकालते समय बच्ची जीवित थी और वह अपनी मां से लिपटी हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप