स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Ads

स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - November 9, 2020 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

अहमदाबाद, नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर कार्लोस गोंजालवेज वालेस एसजे का सोमवार को उनके पैतृक देश में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

फादर वालेस ने गुजराती में कई पुस्तकें लिखीं और गुजरात विश्वविद्यालय में कई दशकों तक गणित पढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी फादर वालेस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

फादर वालेस का जन्म स्पेन के लोगरोनो में चार नवंबर 1925 को हुआ था और वह 15 वर्ष की आयु में ही धार्मिक कार्यों के लिए भारत आ गए थे।

उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाया।

फादर वालेस दशकों तक भारत में रहे और गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में भी उन्होंने व्यापक तौर पर लिखा है।

भाषा शफीक ब्रजेन्द्र शफीक नीरज

नीरज