गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रात रही
गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रात रही
श्रीनगर, एक जनवरी (भाषा) कश्मीर में नववर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ और गुलमर्ग तथा पहलगाम में बीती रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। यह रिजॉर्ट जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
श्रीनगर में लगातार दो रात से तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। शहर में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में भी कल रात तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में यह शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
भाषा शोभना देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


