गुरुग्राम: भारी बारिश के बाद करंट लगने से तीन की मौत
गुरुग्राम: भारी बारिश के बाद करंट लगने से तीन की मौत
गुरुग्राम, एक अगस्त(भाषा) गुरुग्राम में इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के समीप एक पेड़ के नीचे बिजली के तारों के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना इलाके में भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव के कारण बुधवार देर रात हुई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और घटना के समय वे कार्यालय से अपने अपने घर जा रहे थे।
भाषा सुरभि नरेश
नरेश

Facebook


