गुरुग्राम : प्रेमी की आत्महत्या के बाद महिला ने किया आत्मदाह

Ads

गुरुग्राम : प्रेमी की आत्महत्या के बाद महिला ने किया आत्मदाह

  •  
  • Publish Date - March 29, 2023 / 01:04 AM IST,
    Updated On - March 29, 2023 / 01:04 AM IST

गुरुग्राम, 28 मार्च (भाषा) गुरुग्राम में प्रेमी की आत्महत्या से व्यथित 30 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर कमरे में खुद को आग लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेक्टर 37 की थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनीता ने बताया कि रविवार देर रात महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, बिहार की रहने वाली मंजू एक निजी कंपनी में काम करती थी और सेक्टर 37 इलाके में किराए के मकान में रहती थी।

उन्होंने बताया कि उसका किराना दुकान संचालक बाबूलाल के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसने रविवार शाम को अवैध बंदूक से खुद को गोली मार ली थी।

एसएचओ ने बताया कि महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र रंजन

रंजन