BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ज्ञानेश भारती को उप निर्वाचन आयुक्त, हिरदेश कुमार को नैटग्रिड का सीईओ नियुक्त किया गया

ज्ञानेश भारती को उप निर्वाचन आयुक्त, हिरदेश कुमार को नैटग्रिड का सीईओ नियुक्त किया गया

ज्ञानेश भारती को उप निर्वाचन आयुक्त, हिरदेश कुमार को नैटग्रिड का सीईओ नियुक्त किया गया
Bhasha
Published: 26 Aug 2025 | 12:33 amModified: 26 Aug 2025 | 12:33 am

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को किए गए वरिष्ठ नौकरशाही फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह ज्ञानेश भारती को उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया।

अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर के 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भारती वर्तमान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, भारती को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव की रैंक और वेतन पर उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी कैडर (1999 बैच) के अधिकारी हिरदेश कुमार को गृह मंत्रालय के नैटग्रिड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

ए. अनबरसु को रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक (खरीद) और संजय रस्तोगी को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

असम-मेघालय कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी दिवाकर नाथ मिश्रा को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और सुनील कुमार बरनवाल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक मनीष भारद्वाज को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का सचिव नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अखिल कुमार डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ज्ञानेश भारती को उप निर्वाचन आयुक्त, हिरदेश कुमार को नैटग्रिड का सीईओ नियुक्त किया गया

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm