दक्षिण दिल्ली में एक करोड़ रुपये की चोरी के आरोप में आदतन अपराधी गिरफ्तार

Ads

दक्षिण दिल्ली में एक करोड़ रुपये की चोरी के आरोप में आदतन अपराधी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 07:15 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 07:15 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक घर से एक करोड़ रुपये की चोरी करने के आरोप में एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के मूल निवासी सांवरा गुज्जर उर्फ ​​सुनील (28) के रूप में हुई है और वह मदनपुर खादर में रहता था। उसने बताया कि उसके कब्जे से चोरी के गहने, महंगी घड़ियां और नकदी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर कैलाश थाने में 20 मई को पम्पोस एन्क्लेव स्थित एक घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर दिन में बंद था और रात को लौटने पर ताले टूटे हुए पाए गए।

उन्होंने कहा, “लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ 6.5 लाख रुपये नकद गायब पाए गए हैं।”

ई-प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं और आरोपी की गतिविधियों पर लगभग 10 किलोमीटर तक नजर रखी, जिसके बाद 22 मई को छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को उस जगह पर ले गया जहां उसने चोरी की गई वस्तुएं रखी थीं।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत