घाटी में आधा दर्जन एके 47 स​मेत 3 आतंकी गिरफ्तार, ट्रक में ले जा रहे थे हथियारों का जखीरा

घाटी में आधा दर्जन एके 47 स​मेत 3 आतंकी गिरफ्तार, ट्रक में ले जा रहे थे हथियारों का जखीरा

घाटी में आधा दर्जन एके 47 स​मेत 3 आतंकी गिरफ्तार, ट्रक में ले जा रहे थे हथियारों का जखीरा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 12, 2019 8:07 am IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को आज फिर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हथियार और गोला बारूद ले जा रहे एक ट्रक को बरामद किया है। वहीं, पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर के पास लखनपुर से पुलिस ने तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से 6 AK-47 राइफलें बरामद हुई हैं।

read more : भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी लापता, यूएन के शांति मिशन के तहत …

बता दें कि यह आतंकी कश्मीर घाटी में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी कठुआ ने ट्रक के जब्त किए जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बुधवार को लश्कर के खूंखार आतंकी आसिफ को मार गिराया गया था। कुछ दिन पहले ही बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर से जुड़े आठ ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया था। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर यहां आम लोगों को धमकाने और घाटी को अशांत करने में जुटे थे।

read more : लद्दाख में भारतीय-चीनी सेना के बीच टकराव, दोनों देशों की सेना आमने-…

​डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन कश्मीर घाटी में लोगों को बंद का समर्थन करने के लिए धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों ने लोगों को बाजार ना खोलने और दैनिक कामकाज ना करने की धमकी दी है, लेकिन पुलिस इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि जो भी लोग अपना काम करना चाहते हों उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना होने पाए।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZTmeV-qNPcE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com