‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़ रुपये से अधिक

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़ रुपये से अधिक

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़ रुपये से अधिक
Modified Date: September 6, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: September 6, 2026 7:30 pm IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

इस फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं। कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवा की है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

जीवन, मृत्यु और मानवीय पीड़ा के सवालों के जवाब तलाशते हुए वह युवक उत्तर भारत की यात्रा करता है और आखिरकार सम्मानित संत नीम करोली बाबा बन जाता है। उनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 124.70 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है।

‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में