Orchestra Dance On Hanuman Chalisa / Image Source : x
नई दिल्ली : Orchestra Dance On Hanuman Chalisa : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इन दिनों एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑर्केस्ट्रा के मंच पर दो युवतियां डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वे “हनुमान चालीसा” की धुन पर नाच रही हैं।
इंटरनेट की दुनिया में रोज़ाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस अनोखे ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है। Orchestra Stage Hanuman Chalisa Dance Controversy वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमूमन फिल्मी गानों के लिए पहचाने जाने वाले ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर पवित्र “हनुमान चालीसा” बज रही है और उस पर दो युवतियां नृत्य कर रही हैं। हनुमान चालीसा पर इस तरह का ऑर्केस्ट्रा डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर कब, क्या और कैसे वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। हनुमान चालीसा पर डांस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
“हनुमान चालीसा” पर ओर्केस्ट्रा देखा है?!
नहीं देखा है तो देख लो… pic.twitter.com/AbWlciId2Q
— Nitin Prajapati (@Prajapat204) July 2, 2026