दिल्ली के शाहबाद डेयरी के पार्क में 70 वर्षीय महिला मृत मिली

Ads

दिल्ली के शाहबाद डेयरी के पार्क में 70 वर्षीय महिला मृत मिली

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 11:07 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 11:07 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक पार्क की झाड़ियों में सोमवार को 70 वर्षीय महिला मृत मिली।

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के कारण का पता लगाने के लिए उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि प्रजापति चौपाल के पास पार्क में झाड़ियों में एक महिला मृत पड़ी है। मृतक की पहचान प्रह्लादपुर बांगर गांव निवासी भतेरी देवी के रूप में हुई।

महिला की चप्पलें और मोबाइल फोन शव के पास अलग-अलग स्थानों पर मिले। पुलिस ने कहा कि उसने सोने की बालियां भी पहनी हुई थीं, उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि देवी रोजाना की तरह पार्क में पक्षियों को दाना डालने के लिए घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और झाड़ियों में उसका शव मिला।

फोरेंसिक और अपराध टीमों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव