Haridwar Bus Fire Viral Video: देवभूमि के हाइवे पर मची अफरातफरी.. चलती बस में इस वजह से लगी भीषण आग, जानें कितने यात्री थे सवार

Ads

Haridwar Bus Fire Viral Video: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बस में भीषण आग लगी, समय रहते सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 10:08 PM IST

Haridwar Bus Fire Viral Video || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • हरिद्वार हाईवे पर चलती बस में अचानक भीषण आग लगी।
  • बस में सवार सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया।
  • प्रारंभिक जांच में डीजल रिसाव को आग का संभावित कारण माना गया।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा संकट टल गया। राजस्थान के कोटा से आये लगभग 30 यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गयी। (Haridwar Bus Fire Viral Video) आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गयी, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

डीजल रिसाव से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद घाट के निकट चल रही यात्री बस में अचानक आग लग गयी। बस में राजस्थान से आये लगभग 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक तौर पर बस में व्यक्त की जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग लगते ही चालक और अन्य लोगों ने यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

मची अफरा-तफरी की स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद बस से ऊंची लपटें और घना धुआं निकलने लगा, जो दूर से भी दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गयी और आग का गोला बन गयी। (Haridwar Bus Fire Viral Video) घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए बन गयी तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

Q1. हरिद्वार बस आग हादसा कहां हुआ था?

Ans: यह घटना हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्वानंद घाट के पास हुई थी।

Q2. बस में कितने यात्री सवार थे?

Ans: बस में राजस्थान के कोटा से आए लगभग 30 यात्री सवार थे।

Q3. आग लगने का संभावित कारण क्या बताया जा रहा है?

Ans: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीजल रिसाव को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।