हरियाणा : कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
हरियाणा : कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
जींद (हरियाणा),18 जून (भाषा) जींद जिले के गढ़ी पुलिस थाना के अंतर्गत कालवन गांव के निकट नरवाना-टोहाना मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उसने बताया कि घटना के समय कालवन गांव निवासी सुगम (26) पत्नी अन्नू को टोहाना से दवाई दिलाकर लौट रहा था।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उसने बताया कि अन्नू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया है।
भाषा सं दिलीप धीरज
धीरज

Facebook


