हरियाणा: कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त ने नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Ads

हरियाणा: कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त ने नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 01:03 AM IST

चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं।

संजय दत्त ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठकों में भाग लिया।

इन बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीरेन्द्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य के कांग्रेस विधायक, सांसद तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा कांग्रेस के अनुसार बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

भाषा शोभना जितेंद्र

जितेंद्र