कुश्ती के अखाड़े में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, दो घायलों की हालत भी नाजुक

Ads

कुश्ती के अखाड़े में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, दो घायलों की हालत भी नाजुक

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 07:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

चंडीगढ़, 12 फरवरी (भाषा) हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है।

read more: BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी,सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे, अंदरुनी विवादों को निपटाने करेंगी…

हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है। शर्मा ने कहा, ‘‘घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। ’’ रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है।

read more: हड़ताल करने वाले 14 हजार से अधिक सहकारी समिति कर्मियों को बर्खास्त …

उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।