हरियाणा: चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तबादले का आदेश मिला

Ads

हरियाणा: चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तबादले का आदेश मिला

  •  
  • Publish Date - January 1, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - January 1, 2026 / 11:57 PM IST

चंडीगढ़, एक जनवरी (भाषा) हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार शाम को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक आलोक मित्तल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त जेल महानिदेशक का प्रभार दिया गया है।

अरशिंदर सिंह चावला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

कलारामचंद्रन को करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है, जबकि सी एस राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(मानवाधिकार और मुकदमेबाजी) के पद पर तैनात किया गया है।

भाषा

राखी माधव

माधव