हरियाणा: नूंह में ट्रक चालक ने नर्स को बंधक बनाकर बार-बार बलात्कार किया; गिरफ्तार

Ads

हरियाणा: नूंह में ट्रक चालक ने नर्स को बंधक बनाकर बार-बार बलात्कार किया; गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:37 PM IST

गुरुग्राम, 29 मार्च (भाषा) पंजाब की 25 वर्षीय एक नर्स को हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में ट्रक चालक ने कथित तौर पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नर्स ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा करके उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने उसे जान से मारने और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता किसी तरह शनिवार रात को भाग निकली और फिरोजपुर झिरका शहर के पुलिस थाने पहुंच गयी, जहां प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक जहीर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि नूंह जिले के धोंध गांव के निवासी आरोपी को रविवार को नूंह की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेल और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश