त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अभिषेक देबरॉय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

Ads

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अभिषेक देबरॉय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 02:13 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 02:13 PM IST

अगरतला, 28 मई (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अभिषेक देबरॉय को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

गोमती जिले की माताबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक देबराय को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को ही इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अभिषेक देबराय जी को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके गतिशील नेतृत्व और संगठनात्मक दूरदृष्टि से पार्टी और मजबूत होगी तथा त्रिपुरा की जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।’’

पार्टी नेताओं के अनुसार, इससे पहले साहा ने संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा