Kenya Girls School Fire/Image: AI Generated
Kenya Girls School Fire: केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स छात्रावास में आग लगने से 16 छात्राओं की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लड़कियों के डॉर्मिटरी में आग भड़क उठी। हादसे में अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 74 अन्य छात्राएं घायल हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है।
शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। आग गिलगिल क्षेत्र में स्थित एक आवासीय विद्यालय उतुमिशी गर्ल्स स्कूल (Kenya Girls School Fire) के छात्रावासों में लगी। इस विद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
🇰🇪 16 girls were found dead after a fire tore through a dormitory at Utumishi Girls Academy in Nakuru, Kenya overnight.
The block houses around 220 students aged 15 to 17. Most were asleep.
74 others were hospitalized.
Source: Kenya Star pic.twitter.com/Ps4NyUiBnX
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 28, 2026
राष्ट्रपति ने जताया शोक
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने (Kenya Girls School Fire) हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों के साथ है।
प्रशासन ने कहा है कि आग लगने (Kenya Girls School Fire) के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों सहायता की जा रही है। केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। इनमें से कुछ घटनाएं आगजनी के कारण होती हैं, जबकि कुछ बिजली संबंधी खराबियों की वजह से होती हैं।