कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया

Ads

कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2022 / 05:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

चंडीगढ़, 20 सितंबर (भाषा) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन करते हुए मंगलवार को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने राहुल से ‘‘सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए’’ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदयभान ने कहा कि उन्हें (राहुल को) पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आम सहमति से पारित किया गया।

उन्होंने कहा , ‘‘बैठक में, हमने राहुल गांधीजी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अनुरोध किया।’’

इससे पहले, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार समेत सात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसी तरह के प्रस्ताव पारित किये थे।

कांग्रेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसके अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप