हरियाणा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दादी-पोती समेत तीन घायल

Ads

हरियाणा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, दादी-पोती समेत तीन घायल

  •  
  • Publish Date - October 28, 2022 / 09:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

जींद (हरियाणा), 28 अक्टूबर (भाषा) सफीदों के भागो देवी धर्मार्थ अस्पताल के निकट धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल तथा दो राहगीरों को चपेट में ले लिया।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक तथा राहगीर दादी-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में गांव मुआना निवासी ओमी देवी की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक रामकुमार (65) तथा गांव मुआना निवासी सतबीरी (60) और उसकी पोती समीना घायल हो गए।

शहर थाना सफीदों प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं शफीक

शफीक