हेड कांस्टेबल पर शादी के बहाने महिला से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज
हेड कांस्टेबल पर शादी के बहाने महिला से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर एक महिला से शादी के बहाने बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस कर्मी के खिलाफ अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर बुराड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस कर्मी उसके साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में था और शादी का वादा करके उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से मना कर दिया ।
सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी और शिकायतकर्ता विवाहित हैं और अपने-अपने परिवारों से अलग रह रहे हैं।
महिला ने अदालत का रुख किया जिसने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
भाषा नोमान नोमान नरेश
नरेश

Facebook


