370 और 35 ए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 5 जजों की पीठ करेगी फैसला
370 और 35 ए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 5 जजों की पीठ करेगी फैसला
नई दिल्ली। धारा 370 और 35 ए को चुनौती देने वाली याचिकाओँ पर आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ का गठन किया गया है। जस्टिस एन वी रमणा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक बदलाव को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत, घाट में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों स…
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के पास भेज दिया था। कोर्ट ने कहा था कि संविधान पीठ ही इस मामले की सुनवाई करेगी।
पढ़ें- IAS अफसरों का प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसकी कहां हुई नियुक्ति
बता दें धारा 370 को खत्म करने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पास हुआ था। इसके बाद राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला प्रावधान अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया जिसके खिलाफ कई लोगों ने कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका लगाई थी।
पढ़ें- वाहन चेकिंग के दौरान रोका तो भिड़ गए BJP मंडल अध्यक्ष, दरोगा ने सड़…
स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, 5 युवती और 2 युवक गिरफ्तार
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/22FcgNItLPM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


