राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान

Ads

राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 11:59 AM IST

जयपुर, 23 मई (भाषा) राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने रविवार से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में उष्णलहर व कहीं-कहीं तीव्र उष्णलहर का अनुमान है।

हालांकि, आज शनिवार को राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी