राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में लू का अनुमान

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में लू का अनुमान

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, पश्चिमी जिलों में लू का अनुमान
Modified Date: May 9, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: May 9, 2026 2:56 pm IST

जयपुर, नौ मई (भाषा) राजस्थान के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अगले पांच से छह दिन लू चलने की प्रबल संभावना है।

इसने बताया कि शनिवार को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक पांच मिलीमीटर बारिश नागौर जिले के मेड़ता में दर्ज की गई और अधिकतम तापमान फलौदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में