पुडुचेरी, छह सितंबर (भाषा) पुडुचेरी शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने से विभिन्न क्षेत्रों के निचले इलाकों में पानी भर गया।
पुडुचेरी में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बृहस्पतिवार रात को बारिश और आकाशीय बिजली गरजने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई।
विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शिविर लगाने वाले ग्रामीण कारीगरों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे।
भाषा
योगेश नरेश
नरेश