भुवनेश्वर में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

Ads

भुवनेश्वर में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

  •  
  • Publish Date - October 8, 2025 / 03:53 PM IST,
    Updated On - October 8, 2025 / 03:53 PM IST

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार दोपहर भारी बारिश और वज्रपात से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा (भुवनेश्वर समेत), नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में आंधी-तूफान आने की आशंका है।

भाषा

राखी अविनाश देवेंद्र

देवेंद्र