चारधाम यात्रा के पहले चरण में हेलीकॉप्टर परिचालन घटना मुक्त रहा, सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए: सरकार

चारधाम यात्रा के पहले चरण में हेलीकॉप्टर परिचालन घटना मुक्त रहा, सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए: सरकार

चारधाम यात्रा के पहले चरण में हेलीकॉप्टर परिचालन घटना मुक्त रहा, सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए: सरकार
Modified Date: June 28, 2026 / 12:27 am IST
Published Date: June 28, 2026 12:27 am IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 26 जून को समाप्त हुए चार धाम यात्रा के पहले चरण में रोज़ाना लगभग 400 हेलीकॉप्टर उड़ानें बिना किसी घटना के पूरी की गईं।

हेलीकॉप्टर परिचालन का पहला चरण अप्रैल में चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ शुरू हुआ।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कुल 12,032 शटल उड़ानों से 67,064 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2,065 अतिरिक्त चार्टर उड़ानों से 11,715 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की। इस तरह तीर्थयात्रियों को चार धाम इलाके में सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल कनेक्टिविटी मिली।’’

इसने बताया कि इस दौरान रोज़ाना लगभग 400 हेलीकॉप्टर उड़ानें भरी गईं और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बिना किसी दुर्घटना के संचालन सुनिश्चित किया गया।

विगत में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे हुए थे।

भाषा

राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में