हेमंत सोरेन मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, एक दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे झामुमो नेता

हेमंत सोरेन मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, एक दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे झामुमो नेता

हेमंत सोरेन मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, एक दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे झामुमो नेता
Modified Date: February 1, 2024 / 05:01 pm IST
Published Date: February 1, 2024 5:01 pm IST

रांची, एक फरवरी (भाषा) धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वकीलों ने यह जानकारी दी।

ईडी ने सोरेन का 10 दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने अपना आदेश शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया।

वकीलों ने बताया कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में